Type Here to Get Search Results !

14 अगस्त को मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवसभारतवर्ष बने पुन अखंड भारत हिंदू महासभा


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से हिंदू महासभा  द्वारा 14 अगस्त के दिन को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया अयोध्या के लक्ष्मण घाट स्थित नया मंदिर शीश महल में संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी  अधिवक्ता मनीष पांडेय ने अपने उद्गार में कहा कि अखंड भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम हिंदुस्तान के खंड खंड होने से बचा लेंगे ,क्योंकि देश के चंद स्वार्थी व पद लोलुप व्यक्ति व राजनीतिक दल टुकड़े टुकड़े गैंग के मध्य हुई दुरभि संधि से हिंदुस्तान के टुकड़े टुकड़े करने का दिवास्वप्न पाले बैठे हैं श्री पांडेय ने कहा कि हम 1857 के समय के अखंड भारत की मांग करते हैं क्योंकि जिस प्रकार चीन ने अपने 1860 के नक्शे के रूप में ब्लेदीवस्तोख को चीन का हिस्सा बताकर मानचित्र जारी किया था ठीक उसी प्रकार हम भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि भारत भी अट्ठारह सौ सत्तावन का मानचित्र जारी करें और उन में जो स्थान दर्शाए गए थे वह सभी भारत में सम्मिलित करें श्री पांडेय ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है कि हिंदू सनातन धर्म संपूर्ण जम्बुदीप पर शासन किया करता था किंतु इस्लाम के उदय एवं उसकी बर्बरता के कारण यह शासन घटकर भारत वर्ष तक सीमित रह गया किंतु कुरूओ और पुरूओ की लड़ाई के बाद आर्यावर्त नामक नए स्थान का जन्म हुआ जिसमें आज के हिंदुस्तान के कुछ हिस्से संपूर्ण पाकिस्तान और संपूर्ण अफगानिस्तान का क्षेत्र है लेकिन मध्यकाल में लगातार आक्रमण धर्मांतरण और युद्ध के चलते घटते घटते हिंदुस्तान बचा है इसलिए समय की मांग है कि बचे हुए क्षेत्रों को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए साथ ही साथ महाभारत कालीन मानचित्र के अनुसार जम्बुदीप को पाने का प्रयास किया जाए श्री पांडेय ने यह भी कहा कि हमारे सामने इजराइल का उदाहरण मौजूद है जिसने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर एक यहूदी राष्ट्र को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है संकल्प कार्यक्रम का संचालन कर रहे  हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि इस प्राचीन राष्ट्र को पुन अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त कराने और एक संगठित समृद्ध शक्तिशाली समर्थवान राष्ट्र बनाने की दिशा में हमें आगे बढ़ना होगा यह हम अपने पुरुषार्थ के बल पर प्राप्त कर सकते हैं संकल्प कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुपम तिवारी रिंकू तिवारी राघव राम पांडेय जितेंद्र कुमार मदन लाल अजय शुक्ला पंडित विधि पूजन पांडे हीरामणि पांडे चंद्रहास दीक्षित प्रियांशु तिवारी अवनीश शास्त्री आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.