मनोज तिवारी अयोध्या अयोध्या नगर निगम सिविल लाइन अशफाक उल्ला खां वार्ड संख्या 29 अंतर्गत कुछ समय पूर्व ही निर्मित कराए गए संध्या सरोवर के जर्जर हो जाने की शिकायत वार्ड के पार्षद अखिलेश पाण्डेय एडवोकेट ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर किया पार्षद अखिलेश पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से जनता के टैक्स इत्यादि से एकत्रित व सरकारी धन के दुरुपयोग की बात कहते हुए संबंधित जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने और संध्या सरोवर को पुन सुसज्जित व समुचित देखरेख कराए जाने की मांग की ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जिलाधिकारी को दिए जाने के साथ प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उप्र शासन मंडलायुक्त फैजाबाद व नगर आयुक्त अयोध्या को भी प्रेषित की गई है
संध्या सरोवर के निर्माण कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग व घटिया निर्माण की शिकायत
August 08, 2024
0
Tags