Type Here to Get Search Results !

बीकापुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करके कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धारा 64 127 2 115 2 एवं 351 3 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पीड़ित का आरोप है कि आरोपी संतोष कुमार निवासी गुलाल सरैया सराय खरगी बीकापुर द्वारा 2 अगस्त की रात उनको कमरे में बंद करके हाथ बांध दिया गया छेड़छाड़ करने के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया तथा धमकी भी दी गई प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक संतोष कुमार को पुलिस टीम द्वारा रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपी का चलान करके न्यायालय भेजा गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.