15 अगस्त के अवसर पर घर-घर तिरंगा ध्वज लगाने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कार्यालय पूरा बाजार से एक जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली की अगुवाई विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने की रैली का उद्देश्य लोगों को तिरंगा ध्वज फहराने के महत्व के बारे में जागरूक करना था रैली के समापन पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा घर घर तिरंगा ध्वज फहराकर हम पूरे विश्व को एकता का संदेश देंगे उन्होंने यह भी जोड़ा कि तिरंगा ध्वज फहराकर स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए सपूतों की याद में हमें उनके उद्देश्यों की पूर्ति करनी चाहिए महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा ध्वज फहराना हमारे देश के अमर शहीदों को सम्मान देने का एक तरीका है जागरूकता रैली में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कालिका सिंह मंडल प्रभारी दिनेश मिश्रा और अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल थे रैली को रवाना करने के लिए क्षेत्रीय सम्मानित पूर्व शिक्षक शेषराज सिंह ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया इस रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में तिरंगा लगाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई