Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर व महिला काउंसलर में उत्पन्न विवाद में हुआ समझौता


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
जिला चिकित्सालय अयोध्या में शुक्रवार को डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी  द्वारा अपमानित करने की शिकायत महिला काउंसलर शिखा राय  ने सीएमएस से किया था लेकिन अब डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी और शिखा राय  में समझौता हो गया एक प्रार्थना पत्र सीएमएस को दोनों ने हस्ताक्षर करके दिया है जिसमें दोनों ने कहा है कि वह किसी के खिलाफ कहीं भी शिकायत नहीं करेंगे  जिसे सीएमएस ने उच्च अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया पत्र में कहा गया है कि डा० प्रशांत द्विवेदी द्वारा उनपर  श्रीमती शिखा राय एमएसडब्लू  द्वारा लगाये गये आरोप को स्वीकार करते हुये क्षमा मांग ली गयी जबकि डा० प्रशांत द्विवेदी द्वारा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं करेंगे ऐसा आश्वासन दिया गया जिस पर पीड़िता शिखा राय ने सीएमएस से यह आश्वासन लिया कि अगर भविष्य में उनके विरुद्ध इस तरह की घटना दोहराई जाती है तो इसकी समूची जिम्मेदारी जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा अधीक्षक की होगी जिसके बाद पीड़िता शिखा राय पूर्णरूप से  सन्तुष्ट दिखी अब शिखा राय को अन्य कोई समस्या नहीं है
इस प्रकरण की डा० उत्तम कुमार प्रमुख अधीक्षक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन वर्मा  द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में ऐसी कोई गलती डॉ प्रशांत द्विवेदी द्वारा नहीं होगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.