थाना इनायतनगर के मिल्कीपुर पेट्रोल टंकी से करीब 400 मीटर दूर खजुरहट मार्ग पर ट्रक से कुचल कर किशोरी की मौत हो गई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है सोनी पुत्री कमलेश गोस्वामी निवासी डीली सरैया प्रभात का पुरवा थाना खंडासा सोमवार को अपने ननिहाल ग्रामसभा पलिया लोहानी के पिडोरा गांव जा रही थी मिल्कीपुर पेट्रोल टंकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर खजुरहट मार्ग पर जैसे ही सोनी पहुंची हैरिंगटनगंज की तरफ जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सोनी जैसे ही सड़क पर गिरी ट्रक का चक्का से सर कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर अभिमन्यु शुक्ला दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया है मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है
सड़क दुर्घटना में सोनी गोस्वामी की मौत सूचना मिलते परिजनों में पसरा मातमी सन्नाटा
August 12, 2024
0
Tags