Type Here to Get Search Results !

भदरसा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील चला बाबा का बुलडोजर



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
नाबालिक बालिका के रेप मामले में योगी सरकार के निर्देश के बाद मुख्य आरोपी मोईद खान के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है बाबा का बुलडोजर मोईद खान की बेकरी पर पहुंचकर बेकरी को ध्वस्त कर दिया।इसके पहले बेकरी में छापेमारी की गई बेकरी के अंदर बने सामान को सैंपलिंग के लिए भिजवाया गया उसके बाद बेकरी पर बुलडोजर चला इससे पहले शुक्रवार को मोईद खान की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश की थी वही एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने बताया  कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह का कहना है कि यहां पर बेकरी चलती थी और एसडीएम सोहावल की ओर से जांच की गई तो तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया जिसके तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई अभी जांच की जा रही है जो भी तथ्य और सामने आएंगे उस पर भी कार्रवाई की जाएगी बता दे कि बेकरी तालाब की जमीन पर 3000 हजार स्क्वायर फीट में बनी थी। बेकरी के अलावा आरोपी की 44 प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलेगा इसमें सपा नेता का घर भी शामिल है इसके अलावा प्रशासन ने सपा नेता की 1 करोड़ की जमीन को भी चिह्नित किया है बता दें कि कल शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी इसके बाद पूराकलंदर थाना प्रभारी रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ त्वरित कारवाई न करने और मामला दर्ज करने में देरी करने पर कार्रवाई की गई है उक्त व्यक्ति की सपा में नगर अध्यक्ष होने के चलते पार्टी में अच्छी पकड़ होने के साथ शमशान की भूमि पर बने मकान मे पुलिस चौकी होने से पुलिस भी अरोपी के साथ रहती थी  जिसका जिक्र पीडिता द्वारा सुबे के मुख्य मंत्री से मुलाकात के दौरान बताया गया था जिस पर चौकी भी हटी और चौकी इंचार्ज तथा थाना प्रभारी रतन शर्मा को भी हटाते हुए आज बुलडोजर की कार्यवाही हुई है बता दें की मुख्य आरोपी सपा का नगर अध्यक्ष बताया जाता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.