Type Here to Get Search Results !

सीआरपीएफ में तैनात अयोध्या के लाल का निधन शव गांव पहुंचा तो मच गया कोहराम


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या
मिल्कीपुर के ग्राम बसवार खुर्द निवासी अवधेश  द्विवेदी के पुत्र सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र द्विवेदी 40 का श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया शैलेंद्र कश्मीर के श्रीनगर में 28 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे। जवान के अचानक निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई बसवार खुर्द पूरे दूबे में उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है मृतक जवान के पिता ने बताया कि वह वर्तमान में कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया आनन फानन उन्हें कश्मीर के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई श्रीनगर हेड क्वार्टर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.