Type Here to Get Search Results !

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव गांधी डॉ करन त्रिपाठी


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 80वीं जयंती के उपलक्ष्य में महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के उपाध्यक्ष डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान के इस अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ही आधुनिक भारत के निर्माता थे उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया गया जिसके चलते भारत में लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई यह राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ साथ यह मानव को हर जाति और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी अविनाश तिवारी फिरोज अंसारी अमित गुप्ता धर्मेन्द्र सिंह राजेश कुमार शर्मा संदीप कुमार वर्मा सुनील यादव शिवा सिंह अरविन्द गुप्ता विनोद यादव अजीत कुमार आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया
 रक्तदान जैसा महान कार्य करने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पत्रकार उग्रसेन मिश्रा ने इस शिविर में उपस्थित होकर डॉ करन त्रिपाठी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया शिविर में शिवम विश्वकर्मा विकास सोनकर मो इजहार विकास मिश्रा रवि पाल अनस मुमताज़ दीपक श्रीवास्तव कुनाल खन्ना आदि लोग भी उपस्थित रहे शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को पत्रकार बंधुओं को एवं ब्लड बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.