कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी इकाइयो एन सी सी रेड क्रॉस और रोवर्स रेंजर और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई भारत सरकार द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर में स्थित 108 फीट गगनचुंबी तिरंगा के समक्ष तिरंगा शपथ से प्रारंभ हुई जो महाविद्यालय से टेढ़ी बाजार चौराहा होते हुए रानोपाली चौराहा से यात्रा महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई तिरंगा यात्रा के दौरान एन सी सी कैडेट एन एस एस के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं के द्वारा भारत माता की जय जय हिन्द भारत माता की जै वंदे मातरम के साथ आजादी के वीर सपूतों के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा महाविद्यालय के खेल मैदान पर समाप्त हुई साथ ही तिरंगा यात्रा अपनी पूर्णता स्थल पर पहुंचने पर महाविद्यालय के खेल मैदान में तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें रैली में प्रतिभा करने वाले समस्त छात्र छात्राओ ने भाग लिया इसी कड़ी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त के कार्यक्रम का आयोजन राजा जगदंबिका प्रताप नारायण सिंह सभागार में किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य व अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई संगीत विभाग की छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती वंदना और महाविद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ज्ञान प्रकाश टेकचंदानी सलाहकार सिंधी अध्ययन केंद्र डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने इस अवसर पर कहा कि हमने तो इस विभीषिका को नहीं झेला लेकिन मेरे माताजी और पिताजी के द्वारा कोई ऐसा दिन नहीं होता था कि जिस दिन इसके संदर्भ में चर्चा न की गई हो बार बार हमें शरणार्थी कहा जाता है जबकि पंजाब और बंगाल अपने स्थान पर ही स्थित रहे जबकि सिंधु के लोग शरणार्थी नहीं बल्कि निर्वासित हुए अपने उद्बोधन में एक घटना का जिक्र किया और कहा कि मेरे माता पिता जी यह बताया करते थे कि हम अपने पड़ोसियों को अपने घर की चाबी देकर आए कि हम पुन अपने मकान में आ जाएंगे जो कभी नहीं हो सका चांदनी जी ने ओ पी हीरानंदानी के आत्मकथा का भी स्मरण किया और कहा कि 14 अगस्त का दिन हमें बहुत ही कष्ट देता है मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री भागीरथ पचेरीवाला ने कहा कि ईश्वर ने हमें इंसान बनाया है हमें अपने राष्ट्र का और समाज का भला करना चाहिए राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथिओ को सम्मानित किया गया जिसमें श्री घनश्याम दास लालवानी जी श्री मूलचंद चुगलानी श्री गोकुलदास आहूजा जी और पवन जीवानी जी शामिल रहे प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और विभीषिका को याद करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 को आकाश में ऐसी बिजली कड़की जिससे दो देशों का उदय हो गया इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंत्रता प्रो अशोक कुमार मिश्र राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी प्रो आशुतोष त्रिपाठी डा आलोक सिंह डॉ बाल गोविंद डॉ रीता सिंह डॉ रीमा सोनकर डॉ शशि सिंह डा रिचा पाठक प्रो आशीष प्रताप सिंह प्रो अशोक कुमार राय प्रो शिवकुमार तिवारी प्रो ओ पी यादव प्रो सरोज प्रो अरविंद शर्मा प्रो पवन कुमार सिंह प्रो अमूल्य कुमार सिंह प्रो अंजनी कुमार सिंह प्रो सत्य प्रकाश गुप्त रजत तिवारी सोनू धीरज डॉ अवधेश शुक्ला डॉ प्रतिभा सिंह डॉ रीता दुबे डॉ मनीष कुमार सिंह डा पूनम जोशी डॉ लवलेश कुमार डॉ कनक बिहारी पाठक डॉ आशीष विक्रम सिंह श्री लवलेश कुमार श्री बृजेश कुमार डॉ मुजफ्फर मेहंदी डॉ संदीप श्रीवास्तव डॉ रविंद्र सिंह डॉ पीयूष कुमार श्रीवास्तव श्री मनोज कुमार वर्मा श्री पंकज पाठक श्री राजीव श्रीवास्तव श्री रामकरन सहित अनेक प्राध्यापक एवं प्राथमिकताएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रो आशुतोष सिंह ने किया उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो आशुतोष त्रिपाठी ने दी
साकेत महाविद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका के दर्द को किया याद
August 14, 2024
0
Tags