Type Here to Get Search Results !

संसद ने निषाद समाज पर जताया भरोसा कहा निषाद समाज का साथ एक नया इतिहास लिखेगा


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री सांसद अवधेश प्रसाद का अयोध्या स्थित टेढ़ी बाजार चौराहा पर निषाद पंचायती राज मंदिर के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का भी स्वागत हुआ इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज अयोध्या की धरती पर जो स्वागत निषाद समाज के लोग कर रहे हैं यह आने वाले दिनों में एक नया इतिहास लिखेगा श्री प्रसाद ने कहा समाजवादी पार्टी सभी समाज को लेकर चलने की बात करती है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के उपचुनाव में 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी उन्होंने कहा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी उन्होंने आज के स्वागत मे शामिल सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जितना विकास उत्तर प्रदेश का हुआ था आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया श्री यादव ने कहा आने वाले चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि सांसद अवधेश प्रसाद व सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का निषाद मंदिर में भव्य स्वागत हुआ इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष इंद्रेश कुमार निषाद उपाध्यक्ष श्री राम प्रसाद निषाद मंत्री भगवान दास निषाद कोषाध्यक्ष मास्टर हरिकिशन निषाद श्री नाथ निषाद रामदुलार निषाद संजय निषाद भगवान दिन निषाद दीपक निषाद आदि लोग मौजूद रहे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.