Type Here to Get Search Results !

गूलर के पेड़ की डाल से लटकता मिला अधेड़ का शव


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भीखा पांडेय का पुरवा सराय खरगी गांव निवासी 48 वर्षीय अधेड़ सालिकराम का शव शुक्रवार सुबह  गांव के समीप स्थित बाग में बरगद के पेड़ की डाल से साड़ी के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला बताया गया कि मृतक शुक्रवार भोर घर से बाहर निकला था जो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा खोजबीन करते हुए बाग की तरफ गए परिजनों और ग्रामीणों द्वारा शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची तथा परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्रधान उमेश पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्री हैं प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मालूम पड़ रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी अधेड़ की हुई संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.