देश की राजधानी नई दिल्ली में टाइम्स नाऊ द्वारा आयोजित अमेजिंग इंडियन अवार्ड 2024 के इस शानदार कार्यक्रम में देश के हर राज्य से 12 अलग अलग कैटिगरी से कुल 60 लोगों को नॉमिनी के रूप में आमंत्रित किया गया था उपस्थित जूरी मेंबर्स ने अपने निर्णय में 12 लोगों को विजयी घोषित किया जिसमें रणजीत यादव को मलिन बस्ती के विकास संवर्धन एवं शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे अनुकरणीय प्रयास के लिए अमेजिंग इंडियन अवार्ड 2024 प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया रणजीत यादव अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हैं रणजीत यादव द्वारा अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए अयोध्या के जयसिंह वार्ड की मलिन बस्ती के गरीब असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को 2021 से निशुल्क शिक्षण प्रदान किया जाता है रणजीत ने शिक्षा की इस मुहिम को अपना स्कूल नाम दिया है रणजीत यादव ने मलिन बस्ती के बच्चों के माता पिता को जागरूक करके 28 बच्चों का एडमिशन नजदीक के सरकारी स्कूल में करवा दिया है अब वह सब रोजाना स्कूल जाते हैं पुलिस की व्यस्ततम ड्यूटी से समय निकाल कर वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के कारण अयोध्या वासी प्यार से इन्हें खाकी वाले गुरुजी नाम से बुलाते हैं रणजीत यादव ने कहा कि इस पुरस्कार को अपना स्कूल के बच्चों को समर्पित करते हुए माता पिता गुरुजनों परिवारीजन मित्रों एवं पत्नी गरिमा को धन्यवाद देता हूँ क्योंकि उनके सहयोग के बिना कुछ संभव नहीं था धन्यवाद आयोजन समिति को सम्मान देने एवं पहली हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए अपना स्कूल के सहयोगी ऋषभ शर्मा अंशिका सिंह एवं राजन यादव को विशेष धन्यवाद! जय हिन्द
प्रतिष्ठित मीडिया टाइम्स नाऊ द्वारा नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित शानदार कार्यक्रम में ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
August 25, 2024
0
Tags