Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाकियू ने सिटी मजिस्ट्रेट को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाकियू अयोध्या जिला इकाई ने जिलाधिकारी के माध्यम प्रधानमंत्री को सम्बोधित सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को सौंपा अयोध्या शहर के सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में चल रहे धरना स्थल पर पहुँच उन्होंने समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन लिया सात सूत्री समस्याओं में प्रमुख रूप से किसानों की फसलों का एमएसपी गारंटी कानून लागू किये जाने
पिछले दिनों 13 महीने दिल्ली बॉर्डर पर चले आंदोलन में किसान व सरकार के हुये समझौते को लागू करने आंदोलन में मृतक किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रुपया आर्थिक सहायता दिलाये जाने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने पुलिस का बेतन प्राइमरी अध्यापकों के बराबर करने तथा आवासीय सुविधा उत्तम कराने गन्ना एक्ट के अनुसार गन्ना मूल्य का 15 दिन में न होने पर ब्याज सहित भुगतान कराये जाने एवं विद्युत बिल घटाने तथा लगातार 20 घण्टे बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग शामिल रही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने वालो में संगठन के प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा,महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,युवा बिंग के जिलाध्यक्ष राम जनम यादव मेन बॉडी जिलाध्यक्ष रामजन्म वर्मा जान अली रामबरन रामसूरत गंगाजली मालती मौर्या राम जीत पाण्डेय प्रीति पाण्डेय मिहीलाल निषाद मुख्य रूप से शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.