Type Here to Get Search Results !

रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने सपा नेता के हाथों में बांधी राखियां


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा रानापुर (लौकी के पूरवा में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के हाथों में गरीब बहनों ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर राखिया बांधकर खुशी का इजहार किया पंडित समरजीत ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाते हुए कहां हमारे आदरणीय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बधाई भेजी है वह बधाई सन्देश गांव गांव जाकर बहनों के बीच पहुंचाने काम कर रहे हैं कहा कि समाजवादी सरकार में हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहनों के लिए तमाम ऐसी योजनाएं चलाई थी जिससे बहने आत्मनिर्भर बनकर देश तथा समाज की सेवा कर सके तथा बहनों को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उपहार के रूप में साड़ी भेंट स्वरूप दिया साड़ी के कवर पर आदरणीय अखिलेश यादव का रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को लिखा हुआ बधाई सन्देश था बहने भी बधाई सन्देश पाकर गदगद दिखी  तथा बहनो ने भी जीत की बधाई दी इस अवसर पर प्रेमलता शांति देवी पवन कुमारी रिचा देवी पूनम आदि दर्शनों बहने मौजूद रही

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.