सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी के नेता का बयान मैं पढ़ रहा था वो लोग कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपी का समर्थन कर रहे थे इन्हें शर्म करनी चाहिए ये वही लोग हैं जो दुष्कर्मियों के लिए कहते थे लड़के हैं गलती हो जाती है सीएम ने आगे कहा इनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है ये वही लोग हैं जिन्होंने इसी अयोध्या में एक गरीब अति पिछड़ी जाति की बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया था आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए बेटी तो बेटी है क्या बेटी को सुरक्षा के साथ कड़ी कार्रवाई न की जाए यहां अयोध्या में भी हमने कार्रवाई की इनके एक नेता कन्नौज में भी ऐसे ही पकड़े गए लगता है कि इनकी पार्टी का चरित्र ही ऐसा हो गया है ये लोग इसलिए ही बेशर्मी के साथ दुष्कर्मियों का समर्थन कर रहे हैं इनकी आदत नहीं छूटी है लेकिन आदत को सुधारने के लिए कानून का डंडा है इसका इस्तेमाल होगा सीएम योगी ने कहा ये लोग जब सत्ता में थे तब इनकी सरकार में हर एक नियुक्ति विवादित होती थी बिना पैसे से नौकरी नहीं मिलती थी नियुक्ति में भी भेदभाव होता था हम कह रहे हैं कि हमने साढ़े 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है इसमें कोई सवाल नहीं उठा सकता है अगर किसी ने नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया तो वादा करता हूं कि उसकी पूरी प्रॉपर्टी जब्त कर कार्रवाई करेंगे बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी ने भी कुछ गलत किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी सीएम योगी ने कहा ये लोग अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं ये वही लोग हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं ये लोग कोलकाता और अयोध्या में हुई घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं अयोध्या बदल रही है दुनिया अयोध्या के लिए आकर्षित हो रही है याद करिए अयोध्या में कितनी संकरी गलियां थीं लेकिन आज यहां के मार्ग लोगों को यहां आकर्षित कर रहा है लेकिन जिन लोगों को अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा है वो इसे बदनाम कर रहे हैं सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इसे बदनाम किया गया एक दिन आया कि 13 हजार एकड़ लैंड तीन लोगों को आवंटित कर दी गई मुझे बताओ कि क्या अयोध्या प्रॉपर में 13 हजार एकड़ लैंड है क्या मुझे ऐसी खबरें चलाने वालों की बुद्धि और विवेक में संदेह होता है सच्चाई यह थी कि वेंडर को यहां लाइट लगानी थी लेकिन चुनाव के चलते यह नहीं लगाई गईं फिर वेंडर ने विपक्षियों के साथ मिलकर एक छोटी सी शिकायत कर दी अब वेंडर ही शिकंजे में है आपने लखनऊ में देखा कैसे एक बेटी जो बाइक से जा रही थी उस पर पानी फेंका जा रहा था। मैंने कार्रवाई की मैंने कहा था कि इनपर बुलेट ट्रेन चलेगी लेकिन सपा का मुखिया उस घटना के मुख्य आरोपी के साथ खड़ा हो गया आज यानी शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे यहां उन्होंने वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां आई हैं आज 30 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई छात्रों को खुद भी नियुक्ति पत्र वितरित किए सीएम योगी में अयोध्या में 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 48 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया इस दौरान मंच पर कृषि कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे
CM योगी बोले बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा ये वही लोग जो कहते थे लड़के हैं गलती हो जाती
August 18, 2024
0
Tags