अयोध्या के मत्था नेवादा गांव में 24 वर्षीय युवक का शव खेत के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला मृतक अजय कुमार रात में खेत की रखवाली करने गए था सुबह किसानों ने उनका शव देखा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है मृतक की 6 माह पूर्व शादी हुई थी पुलिस मामले की जांच कर रही है बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मत्था नेवादा परे लोधन गांव निवासी अजय कुमार 24 रात में छुट्टे मवेशियों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत की ओर गया था खेत जाने के बाद वापस नहीं लौटा सूचना पर पहुंची बाबा बाजार थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अजय कुमार की शादी 6 माह पहले ही हुई थी शादी के बाद से परिवार में आए दिन विवाद हुआ करता था। जिससे अजय काफी परेशान रहता था
युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड 6 महीने पहले हुई थी शादी
September 15, 2024
0
Tags