जनपद के थाना क्षेत्र खंडासा में महिला अपराध नहीं थम रहा है आए दिन घटनाएं घटित हो रही है इससे थाना खण्डासा की पुलिस पर सवालिया निशान तो बनता है आखिर खण्डासा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को कुर्सी पर जमे रहने के पीछे किसका हाथ हैं एक गांव में फिर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है मामले में पुलिस आरोपित पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरी दो बेटियां कमरे के अंदर सो रही थी तभी आरोपित दीवार के सहारे चढ़कर खिड़की से घर के अंदर कूद गया और कमरे में घुस कर लड़की से छेड़छाड़ करने लगा जग जाने पर जब लड़की ने गोहार लगाई तब वह भी जग गया और हल्ला गोहार की तब आरोपी घर के पीछे का दरवाजा खोल कर धान के खेत से भाग गया भागते समय आरोपित का मोबाइल कमरे के अंदर गिर गया मोबाइल देखने के बाद पता चला कि मोबाइल आरोपित देवराज का है जिसने लड़की के साथ छेड़छाड़ किया है मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट छेड़खानी व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही है मिल्कीपुर क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी देवराज के विरुद्ध बी एन एस एस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया पीड़िता का मेडिकल कराया गया है शुक्रवार को 161 का बयान भी दर्ज कराया गया आरोपी की तलाश पुलिस टीम कर रही है
खंडासा थाना क्षेत्र में नही थम रहा महिला अपराध
September 15, 2024
0
Tags