Type Here to Get Search Results !

वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ अंधेरे का लाभ उठाकर सह अभियुक्त फरार


अमानीगंज मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
खण्डासा पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त शहबान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है घायल अभियुक्तको जिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया है खण्डासा पुलिस ने रात लगभग 9:00 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को सतनापुर नहर से विनायकपुर मोड पर जाते समय रोका रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम शहबान पुत्र मोहम्मद वारिस उम्र करीब 24 वर्ष बताया तथा फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मोनू पुत्र यार मोहम्मद बताया  पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का वांछित मुख्य अभियुक्त है गिरफ्तार अभियुक्त के पास से काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक तमंचा 315 बोर  व एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने शहबान के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर हमला एवं आयु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.