Type Here to Get Search Results !

पुलिस को चकमा देकर 17 वर्षों से फरार चल रहे दो हत्या आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट मनोज तिवारी ब्यूरो
अयोध्य पुलिस को लगातार चकमा देते हुए पहचान छुपा कर साधु के भेष में रह रहे दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना रामजन्मभूमि पुलिस टीम को सफलता मिली है दोनों हत्या आरोपी करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे थे तथा दोनों पर पुलिस द्वारा 15 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 6 जून 2007 को कृष्णपाल सिंह निवासी तुलसीपुर माझा थाना नवाबगंज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में धारा 302 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत हुआ था इस मुकदमें में अभियुक्त गोबिन्द उर्फ संजय उर्फ विजय चेला सियानाथ पुत्र पुरूषोत्तम सिंह निवासी बड़इया थाना बड़इया जिला लखीसराय बिहार एवं सीताराम दास उर्फ विजय चेला रामशरण दास हनुमानकुटी रामघाट अयोध्या आरोपी थे लेकिन फरार हो गए थे दिनांक 16 फरवरी 2008 को इनकी सम्पत्ति की कुर्की के पश्चात चार्जशीट प्रेषित की गई थी अभियुक्तगण तब से भेष व नाम बदल बदल कर लगातार पुलिस को चकमा देते रहे इनकी गिरफ्तारी का वारण्ट न्यायालय अपर सिविल जज सी0डी0 ACJM गोण्डा द्वारा अभियुक्तों के गिरफ्तारी का वारण्ट प्रभारी निरीक्षक रामजन्मभूमि अयोध्या को भेजा गया प्रभारी निरीक्षक थाना रामजन्मभूमि द्वारा अपनी टीम के साथ अभियुक्त सीताराम उर्फ विजय चेला रामशरण दास निवासी हनुमानकुटी चौगुर्जी मन्दिर के पीछे रामकोट से गिरफ्तार किया गया और इनके निवास स्थान से अभियोग से सम्बन्धित अभिलेख आदि भी बरामद किया गया है अभियुक्त सीताराम द्वारा वर्ष 2011 के दौरान  उच्च न्यायालय में अपने विरूद्ध प्रेषित आरोप पत्र को निरस्त करने हेतु याचिका भी योजित किया था जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया था मामले में दूसरे आरोपी संजय उर्फ विजय उर्फ गोबिन्द चेला सियानाथ पुत्र पुरूषोत्तम सिंह को पुलिस द्वारा लक्ष्मण किला अयोध्या से गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चलान करके न्यायालय में भेजने के बाद जेल भेज दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.