Type Here to Get Search Results !

अयोध्या विधायक ने किया दीपोत्सव 2024 की तैयारी का निरीक्षण


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या  
विधायक अयोध्या धाम वेद प्रकाश गुप्ता ने आज जिले के आला अफसरों के साथ दीपोत्सव 2024 को लेकर तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण किया विधायक श्री गुप्ता के द्वारा सर्वप्रथम राम कथा पार्क और नया घाट का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात सरयू आरती स्थल घाट सहित दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी का भी निरीक्षण किया गया उन्होंने साथ रहे वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार का दीपोत्सव भव्य से भव्यतम होना चाहिए जिसका पूरे विश्व में अलौकिक अभूतपूर्व अकल्पनीय संदेश जाना चाहिए उन्होंने समय से पूर्व सभी तैयारियां को पूर्ण करने पर बल देते हुए कहा कि हमारी व्यवस्थाएं ऐसी होनी चाहिए कि किसी भी अतिथि श्रद्धालु या साधु संत को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वह यहां आकर दीपोत्सव से यादगार यादें लेकर जा सके उन्होंने कार्य कर रही संस्थाओं को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द सभी वॉल राइटिंग साफ सफाई विद्युत सजावट लेजर शो ड्रोन पिक्चराइजेशन दीपों को सुचारू तरीके से लगाने आदि कार्यों की भी प्रगति देखते हुए सुझाव दिए उनके साथ जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.