Type Here to Get Search Results !

भाकियू ने कृषि मंत्री को सौपा 9 सूत्री मांग पत्र


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या 
भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से मिलकर C2+ 50 के आधार पर फसलों के दाम तय करने तथा सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने कृषि योग्य भूमियों का अधिग्रहण न करने गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल निर्धारित करने बीकापुर तहसील मुख्यालय पर नई सब्जी मंडी की स्थापना करने आदि 09 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की गई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि c2 प्लस 50 के आधार पर एमएसपी न तय करने के कारण किसानों की हालत बद से बद्तर हो रही है और किसान कर्जदार हो रहा है सरकार का नारा कि किसानों की आमदनी दोगुना करेंगे एकदम झूठा है घनश्याम वर्मा ने कहा कि पेराई सत्र 2024 25 हेतु गन्ना मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल निर्धारित होना चाहिए जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि कृषि विभाग से कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी 10 साल पुराने दाम पर दिया जा रहा है जो उचित नहीं है और बीकापुर तहसील मुख्यालय पर नई सब्जी मंडी की स्थापना की मांग किया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने माग कि छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए खेतों की बेरीकेटिंग हेतु अनुदान दिया जाए तथा छुट्टा जानवरों को वास्तव में पकड़ कर गौशालाओं में बंद किया जाए तथा बछिया ही पैदा होने वाली सीमेन फ्री किया जाए प्रतिनिधिमंडल में भागीरथी वर्मा जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.