रामनगरी अयोध्या के एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है सुरसरि कालोनी के सरकारी आवास में सुरजीत सिंह का शव पड़ा मिला उनकी मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और पुलिस की मौके पर जांच जारी है मिली जानकारी के अनुसार एडीएम सुरजीत सिंह गुरूवार की सुबह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी स्थित सिविल लाइन के अपने सराकरी आवास में मृत पाए गए हैं अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मौके पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हुए है फोरेंसिक जांच टीम भी मौके पर है पुलिस भी मौके पर जांच में जुटी हुई है सुरजीत सिंह मूल रूप से फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले थे उनके परिवार में पत्नी बेटा व बहू हैं जो कानपुर में रहते है। बताया जा रहा है वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।घटना के सूचना मिलने पर उनका परिवार अयोध्या के लिए रवाना हो गया है सुरजीत सिंह तीन महीने बाद दिसंबर में रिटायर होने वाले थे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी सुरसरि कॉलोनी पहुंचकर अधिकारियों से ली मामले की जानकारी ली तथा मीडिया से कहा घटना बहुत दुखद है अच्छे अधिकारी थे इस घटना से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है कभी इनकी कोई शिकायत नहीं हुई जनता में भी यह लोकप्रिय थे आज सुबह सुरसरि कॉलोनी के सरकारी आवास में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की मौत हो गई वे फर्श पर गिरे पाए गए शुगर बढ़ने से ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है
एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत पुलिस जांच में जुटी सांसद मेयर सहित आला अफसर मौके पर
October 24, 2024
0
Tags