अयोध्या जिले के सभी खंड एवं नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ मया ब्लॉक के नव बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति दिलासीगंज बाजार मया मे बोलते हुए सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी ने कहा कि आज संघ अपने सौवे में प्रवेश कर रहा है ऐसे समय में समाज की स्वयंसेवकों के प्रति अपेक्षा बढ़ रही है इसलिए अब हमें समाज केंद्रित कार्यक्रमों की योजना बनानी चाहिए उन्होंने कहा कि आज समाज में परिवार को संस्कारित करने के लिए घर में रामचरित मानस व श्री मदभगवत गीता का अध्ययन नियमित करना चाहिए अपने परिवार को सप्ताह में एक दिन मुहल्ले के मंदिर में लेकर जाना चाहिए ताकि हमारा परिवार मुहल्ले से जुड़ सके मुहल्ले में होने वाली गतिविधियों में जब हमारा परिवार भाग लेगा तो उसके मन से अमीरी गरीबी जाति पात का अहंकार समाप्त होकर सबके प्रति आत्मीयता का भाव पैदा होगा जिससे उसका मुहल्ले के लोंगो से अपनापन का भाव पैदा होगा और वह उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेगा गली मुहल्ले के बड़े बुजुर्ग उसे समाज के नियमों के पालन के लिए भी तैयार करेंगे जब वह समाज व देश के नियमो का पालन करेगा तो वह भृष्टाचार तथा कानून तोड़ने से बच जाएगा। इस प्रकार वह एक सभ्य नागरिक के नाते समाज में अपनी भूमिका निभा सकेगा समाज मे पर्यावरण की समस्या के समाधान के लिए वह अपने मुहल्ले में जल संरक्षण पौधरोपण उर्जा संरक्षण कचरा प्रबंधन के लिए लोगो को जागरूक कर अपने मुहल्ले के लोगो का जीवन स्तर शुद्ध करेगा उन्होंने कहा कि हर स्वयंसेवक अपने मुहल्ले को संस्कारित करने के लिए समाज की सज्जन शक्ति का सहयोग लेकर यह सारे कार्य शुरू करें इसी कार्य के लिए ही संघ का निर्माण हुआ है अपने 2 घर मुहल्ले को अच्छा बनाते 2 सारा देश ही अच्छा बन जायेगा और भारत माता की जय का उदघोष साकार हो सकेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला संघचालक राकेश सिंह ने की इस अवसर खंड कार्यवाह विनय प्रचारक आदर्श सह जिला संचालक माननीय राकेश जी मां खंड संचालक उपेंद्र जी खण्ड कार्यवाह विनय जी सह खण्ड कार्यवाह महेश जी प्रदीप जी प्रेम सागर जी लल्ला जी रुद्रा राकेश पाठक जी शिवपूजन जी मोनू जी सत्यम संदीप जी बब्ल्लू जी उपस्थित रहे
संघ के सौवे वर्ष के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन सम्पन्न समाज परिवर्तन में लगे स्वयंसेवक आनंद सोनी
October 13, 2024
0
Tags