महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत हैदरगंज पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज हैदरगंज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला अपराधों और सुरक्षा से संबंधित जरूरी टिप्स दिया गया एवं महिला हेल्पलाइन के नंबरों के विषय में बताया गया इस दौरान साइबर क्राइम से भी अवगत कराया गया बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हैदरगंज थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने बताया कि जागरूकता ही सुरक्षा का मूल मंत्र है महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्प नंबर की जानकारी रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर चुप्पी तोड़कर झिझक छोड़कर इनका प्रयोग करना चाहिए महिलाओं के प्रति हो रहे किसी भी उत्पीड़न का सभी को विरोध करते हुए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों महिला शक्ति लाइन 1090 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एम्बुलेंस सेवा 108 स्वास्थ्य हेल्पलाइन 102 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 वन स्टॉप सेंटर 181 साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 नेशनल वुमेन हेल्पलाइन 181 7827170170 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की जानकारी दी गई इसके अलावा छात्राओं को सरकारी योजनाओं जैसे पोषण स्मार्ट गांव भारत में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम अन्नपूर्णा योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया गया कार्यक्रम में सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य नीलम श्रीवास्तव महेंद्र मिश्रा के अलावा हैदरगंज थाने के पुरुष और महिला उप निरीक्षक रिया कटियार उप निरीक्षक आरुषि पटेल महिला आरक्षी रिंकी यादव प्रशंसा राठौर ज्योति मौर्य अलका सिंह नेहा यादव एवं उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी राजकुमार साहू विकास मौर्य व आरक्षी विकेश भारती नरेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे
सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मिशन शक्ति कार्यशाला
October 24, 2024
0
Tags