Type Here to Get Search Results !

विवाहिता का घर के भीतर लटकता मिला शव परिवार में मचा कोहराम


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के डेहरियावा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय विवाहिता ममता कुमारी पत्नी प्रेम कुमार कोरी का शव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के भीतर साड़ी के सहारे लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों द्वारा शव नीचे उतर कर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक जितेंद्र पांडेय ने मृत घोषित कर दिया अस्पताल द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा मृतका के पति से पूछताछ करके पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतका का मायका सुल्तानपुर जिले के मझुआरा धनपतगंज में है विवाह वर्ष 2019 में हुआ था एक 4 वर्षीय पुत्र भी है मृतका के पति द्वारा अज्ञात कारण से खुदकुशी किए जाने की बात बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता स्नातक तक शिक्षित थी परिवार बहुत ही गरीब है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.