Type Here to Get Search Results !

विश्वविद्यालय प्रांगण में होगा दीपावली मेले का आयोजन





कैथल हरियाणा रिपोर्टर लाजपत राय सिंगला  कैथल मोबाइल नंबर 89501 80406 एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में धूमधाम से मनाया जाएगा दीपावली उत्सव कैथल अक्टूबर एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर शमीम अहमद ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर हरित दीपोत्सव समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है जिसमें हरियाणा के सुप्रसिद्ध लोकप्रिय पॉप कलाकार के डी एम डी मनीष मस्त और सुभाष फौजी मुख्य रूप से भाग लेने आ रहे हैं और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस कैथल श्री राजेश कालिया जी शिरकत करेंगे इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र अपनी स्किल का प्रदर्शन करते हुए अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे जिसमें होटल मैनेजमेंट एग्रीकल्चर फाइन आर्ट्स फैशन डिजाइनिंग फार्मेसी एवं सोशल साइंस के छात्र छात्राएं शामिल है कार्यक्रम में डिस्प्ले के लिए ऑटोमोबाइल्स कंपनियां भी शिरकत करेंगी विश्वविद्यालय के होटल एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा फूड कोर्ट के रूप में विभिन्न प्रकार के स्नैक्स और स्वीट्स के स्टोर लगाए जाएंगे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह के हरियाणवी संस्कृति गाने एवं समूह नृत्य एकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की जाएगी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय से बाहर के छात्र छात्राएं एवं सांस्कृतिक कलाकार निशुल्क रूप से भाग ले सकते हैं इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर विश्वविद्यालय प्रांगण में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा इस अवसर पर विश्वविद्यालय पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉक्टर मनोज कुमार डॉक्टर एकता चहल विशेष रूप से मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.