Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा विकास कार्यों से हुए रूबरू


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भारत सरकार रामनाथ ठाकुर मंलवार को आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे सबसे पहले मंत्री नरेंद्र उद्यान पहुंचे जहां उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौरान मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय के एनएसपी 6 डेयरी सब्जी विज्ञान सहित विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर विश्वविद्यालय में हो रहे विकास कार्यों को परखा विश्वविद्यालय के कुलपति डा बिजेंद्र सिंह ने मंत्री को विवि के विकास कार्यों से मंत्री को अवगत कराया उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और फलदार पौधे भी लगाए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के हाईकेट हाल में शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव उनके पिता जी के मित्र थे इसलिए भी उनका इस कृषि विश्वविद्यालय से एक गहरा लगाव है प्रति वर्ष 4 करोड़ से उपर की बीज बिक्री मंत्री ने जमकर प्रशन्नता जाहिर की कहा कि आज कृषि विवि खरीफ में 2 करोड़ 80 लाख और रबी की फसल में 1 करोड़ 75 लाख बीज की बिक्री कर रहा है विश्वविद्यालय शिक्षा शोध प्रसार पशु बीज एवं साफ-सफाई आदि के क्षेत्रों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं शोध के अलावा कृषि विश्वविद्यालय थारू जनजाति को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी बीमारियों में मदद कर रहा है यह दूसरों के लिए प्रेरणा है कृषि के क्षेत्र में आज हमारा देश तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि कृषि शिक्षा के प्रति पहले की अपेक्षा महिलाओं का भी लगाव तेजी के साथ बढ़ा है 10 एकड़ बंजर भूमि को खेती के योग्य बनाकर प्राकृतिक खेती करने पर उन्होंने प्रशन्नता जाहिर की नैक में A++ प्राप्त हुआ यह आप सभी के सहयोग का परिणाम है बैठक के दौरान कुलपति ने प्रजेंटशन दिया बात छात्रों की शिक्षा से जुड़ी हो या विकास कार्यों से इन सभी बातों से कुलपति ने अवगत कराया उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के लिए छात्रों को विदेश भेजा जा रहा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवं जिम की सुविधा मुहैया कराई जा रही है विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संस्थानों से अबतक 70 एमओयू हुए हैं छह लाख किसान कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़कर कृषि का कार्य कर रहे हैं इसके अलावा कुलपति ने और भी विभन्न कार्यों से मंत्री को अवगत कराया इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता निदेशक शिक्षक एवं वैज्ञानिक मौके पर मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.