Type Here to Get Search Results !

तारुन सी एच सी के अधीक्षक डॉक्टर पंचम कमलेश ने सीएचसी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
अयोध्या जनपद के सीएससी तारुन के अधीक्षक डॉक्टर पंचम कमलेश ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के शुभ अवसर पर महापुरूषों के चित्र पर पुष्प भेंटकर श्रद्धासुमन अर्पित किया अधीक्षक डॉक्टर पंचम कमलेश ने कहा कि सत्य अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और  सच्चाई एवं सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के लिये सर्व धर्म सदभाव आदर्श जीवन को अपनाने राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करने एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने और अपने  अपने कार्यों को पूरे ईमानदारी से करने का संकल्प दिलाया एवं स्वच्छता पर्यावरण वृक्षारोपण के प्रति सभी लोगों को जागरूक भी किया  तथा स्वच्छता  अभियान के अन्तर्गत सफाई अभियान भी चलाया गया इस अवसर पर अस्पताल परिवार के अनुशासित कर्मचारी  सहित अस्पताल परिवार के सभी कर्मचारी मौजूद रहें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.