वादी श्री संजय कुमार दूबे पुत्र स्व0 गिरिवर दूबे निवासी ग्राम व पोस्ट तलेया थाना चौनपुर जिला पलामूँ झारखण्ड अपने मित्र के साथ के रामलला के दर्शन के पश्चात जूता चप्पल के काउण्टर नम्बर 05 पर अपने जूते चप्पल लेते समय एक अज्ञात चोर ने वादी के जेब से 5800 रूपये निकाल लिया जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153 24 धारा 3032 व 317 2 बीएनएस पंजीकृत कराया गया श्री रामलला मन्दिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के दौरान आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त आदेश के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के दिशा निर्देशन में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना रामजन्मभूमि अयोध्या द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त कुलदीप पुत्र स्व0 मायाराम निवासी ग्राम0 शाहपुर थाना को0 जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर को चोरी किए गये रूपयों के साथ दिनांक 07.10.24 को रात्रि में स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कुलदीप पुत्र स्व0 मायाराम निवासी ग्राम0 शाहपुर थाना को0जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर बरामदगी चोरी किए गये रूपयों में से बरामद एक हजार रूपये गिरफ्तारी टीम उ0नि0 विवेचक प्रवीण सिंह थाना रामजन्मभूमि अयोध्या उ0नि0 दृगपाल सिंह थाना रामजन्मभूमि अयोध्या हे0का0 धनञ्जय पटेल थाना रामजन्मभूमि अयोध्या मौजूद रहे
थाना रामजन्मभूमि जनपद अयोध्या पुलिस ने चोरी किये गये रुपयो के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
October 08, 2024
0
Tags