बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के श्याम का पुरवा जैनपुर गांव में गुरुवार शाम 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई विवाहिता के मायके पक्ष द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार रामखेलावन की मौजूदगी में देर रात पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया विवाहिता का मायका तारुन थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में है शादी 28 फरवरी 2020 को हुई थी एक डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी है बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
October 04, 2024
0
Tags