धर्मांतरण कराने वाले आरोपी अरूण कुमार को पलिस ने जेल भेज दिया जबकि ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित कराने वाले शिव मिलन को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है शिव मिलन घर में ताला बंद कर परिवार सहित फरार हो गया है कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली पूरे पासिन गांव में शुक्रवार को आयोजित की गई ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या जिले के अलावां काफी संख्या मे सुल्तानपुर अमेठी जनपद के कई महिलाएं व पुरूष आए थे जिसमें सभी को पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए कहां जा रहा था ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से कई महिलाओं बच्चों तथा मुख्य आरोपी अरुण कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया था पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दबाव मे आनन फानन में अरुण कुमार व शिव मिलन के बिरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया तथा अरूण कुमार को जेल भेज दिया शनिवार को पुलिस आयोजन कर्ता शिव मिलन के घर आठ बार दबिश दी लेकिन उसके घर में ताला ही बंद मिला पुलिस कई लोगों से उसके बारे में पूछताछ कर रही है
प्रार्थना सभा की आड़ मे धर्मांतरण कराने वाले मुख्य आरोपी को जेल
October 19, 2024
0
Tags