Type Here to Get Search Results !

साधन विहीन बच्चों हेतु बाल संस्कार केंद्र की मोहल्ला कक्षा का शुभारंभ


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या
सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या जिला द्वारा मिल्कीपुर खंड स्थित सिधौना मे निर्धन एवम साधन विहीन बच्चों हेतु बाल संस्कार केंद्र की मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ किया गया जिसमें समस्त बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवम आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह रमाशंकर जी ने सेवा विभाग के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संस्कार केंद्रों की उपयोगिता को बताया और कहा कि यही बच्चे संस्कार शाला से सीखकर कल को राष्ट्र का निर्माण करेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला कुमारगंज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं जिन्हें गढ़ना आकार देना शिक्षक का कार्य है जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने बताया कि सेवा विभाग के 4 आयाम चलते हैं जिसमें शिक्षा स्वावलंबन स्वास्थ्य सामाजिक जिस बस्ती में जिसकी आवश्यकता है उस आयाम का केंद्र वहां सेवा भारती की ओर से खोल दिया जाता है इनके माध्यम से निशुल्क उनको संस्कार दिए जाते हैं उन्होंने कहा कि भारत देश को विश्व गुरु बनाने में हमारा सभी का सहयोग जरूरी है खंड सेवा प्रमुख आकाश सिंह ने कहा सेवा विभाग का काम समाज में सामाजिक समरसता लाना है बालक  बालिकाओं के भीतर सामर्थ्य का असीम भण्डार छुपा हुआ है जिसे प्रकट करने के लिए जरूरी है उत्तम संस्कारों का सिंचन उत्तम चारित्रिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के गौरव का परिचय उन्होंने कहा कि सेवा विभाग की ओर से समय समय पर नए प्रकल्प खोले जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया किया जा सके इससे सेवा विभाग द्वारा कई जगहों पर बाल संस्कार केंद्र व सिलाई केंद्र खोले गए हैं संस्कार केंद्र की शिक्षिका श्रीमती सुमन राय ने बच्चों को शैक्षणिक समय सारिणी के बारे में बताया अंत में आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन ने किया कार्यक्रम में सहयोग पुनीत फाउंडेशन अयोध्या ने किया कार्यक्रम में  पुनीत फाउंडेशन के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर कुमारगंज के प्रधानाचार्य बैजनाथ त्रिपाठी तथा कई गणमान्य नागरिक अभिभावक एवम बच्चे उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.