Type Here to Get Search Results !

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना पर विशेष सेमिनार आयोजित

हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल और पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की चांसलर शालू जिंदल के निजी सलाहकार सतीश भारद्वाज ने शिरकत की ओर यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी सांझा की योजना की विशेषताएं और पात्रता शर्तें सेमिनार के दौरान सतीश भारद्वाज ने योजना की विशेषताओं और पात्रता शर्तों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलती है योजना के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के स्थायी निवासी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 25 लाख रुपये से कम है और जो 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चुके हैं इसके पात्र होंगे 10वीं के छात्रों के लिए अंक सीमा नहीं है लेकिन वे किसी सरकारी या निजी आईटीआई या पॉलिटेक्निक संस्थान में नामांकित होने चाहिए हिन्दू कन्या स्कूल का योगदान हिन्दू कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल  की प्रधानाचार्य कमलेश सिंगला ने सतीश भारद्वाज का स्वागत किया और छात्रों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक सोनिया यतिका सुदर्शन मोनिका टुटेजा सविता मनजीत कविता बत्रा समेत हजारों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही पबनावा स्कूल में छात्रों की भागीदारी पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में भी इस योजना पर विस्तृत चर्चा हुई प्रिंसिपल इंचार्ज सतीश कुमार पवन कुमार गुरनाम मंजू शर्मा इंदु ज्योति ललिता रश्मि राकेश शर्मा रकम सिंह एवं विक्रम सिंह ने सतीश भारद्वाज का स्वागत किया उन्होंने छात्रों को योजना की जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया छात्रों में उत्साह दोनों स्कूलों के हजारों छात्र छात्राओं ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्धता जताई सेमिनार के दौरान सतीश भारद्वाज ने योजना से संबंधित सभी तकनीकी जानकारी साझा की कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल कमलेश सिंगला एवं प्रिंसिपल इंचार्ज सतीश कुमार ने कुरुक्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नवीन जिंदल एवं श्रीमती शालू जिंदल का बेहतरीन योजना चलाने के लिए आभार व्यक्त किया एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया उन्होंने कहा इस छात्रवृत्ति योजना से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के हजारों छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे जिससे सभी अपने बेहतरीन भविष्य की ओर शिक्षा अर्जित कर सफलता प्राप्त करेंगे हिन्दू कन्या स्कूल की छात्राओं में यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को लेकर उत्साहित थी उन्होंने मौके पर छात्रवृत्ति से संबंधित काफी सवाल भी पूछे जिनका मौके पर ही जानकारी पाकर सभी खुश नजर आए सभी छात्राओं ने वादा किया हम सभी अधिकतम इस योजना का लाभ उठाएंगे सतीश भारद्वाज ने नवीन संकल्प शिविर सुकन्या योजना और खिलाड़ियों के लिए खेल किट जिम का सामान देने के लिए भी हमेशा नवीन जिंदल अग्रणी रहते हैं वह कुरुक्षेत्र विकसित हरियाणा विकसित का नारा लेकर जो कार्य कर रहे हैं वह चाहते हैं मेरे लोकसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना ज्यादा तरक्की करेगा मुझे इस बात की खुशी होगी इस अवसर पर सतीश भारद्वाज ने यह भी जिक्र किया आपकी प्रिंसिपल के माध्यम से मुझे अभी ज्ञात हुआ 30 तारीख को जो आपके स्कूल का एनुअल फंक्शन है उसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत की सबसे अमीर महिला एवं हिसार की विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी इस आयोजन में भी आप बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.