Type Here to Get Search Results !

दो दिवसीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन कल्पना पीजी कॉलेज के मैदान में संपन्न


अंतर्जनपदीय अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन कल्पना पीजी कॉलेज के मैदान अयोध्या में आयोजित हुआ खेल मैदान पर फाइनल मैच में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की टीम ने गणपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर की टीम को हराकर विजेता बनी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुरस्कार वितरण समा रोह के मुख्य अतिथि रहे  कालेज  के प्रबंध निदेशक डॉक्टर अवनीश पांडे ने कहा खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और भाईचारा बना रहता है स्वस्थ शरीर स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है हैदरगंज के सराय मनोधर स्थित पीजी कॉलेज में दो दिवसीय 27 28 नवंबर को आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रथम दिवस प्राचार्य डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन मैच कल्पना पीजी कॉलेज व नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा के बीच खेला गया जिसमें कल्पना पीजी कॉलेज की टीम विजेता हुई खेल में राम मनोहर लोहिया के अलावा के एस सकेत पीजी कॉलेज अयोध्या गणपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर आर जी कॉलेज अमेठी रामनगर पी जी कॉलेज बाराबंकी नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा सहित दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया फाइनल मैच गणपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर को हराकर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विजेता बनी समापन अवसर पर कल्पना पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ अवनीश पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को पुरस्कृत व सम्मानित करते हुए  सम्बोधित किया डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संरक्षण में आयोजित इस खेल के दौरान आबजरबर के रूप में डॉक्टर कपिल देव राणा डॉक्टर के के विश्वकर्म व निर्णायक के रूप में डॉक्टर सरवरे आलम डॉक्टर कन्हैया मिश्रा डॉक्टर अरविंद यादव ओम शिव तिवारी रहे इस मौके पर डॉक्टर बजरंग उपाध्याय योगेश शुक्ला विनोद शुक्ला नरेंद्र प्रताप सिंह राम सजीवन पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा गंगा प्रसाद अग्रहरी डॉक्टर सीमा उपाध्याय डॉ पूनम मिश्रा मौजूद रही

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.