कैंट थाना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले वेल्डर का शव फैक्ट्री के भीतर स्थित टंकी में मिला है परिवार और पुलिस उसकी 24 घंटे से तलाश में जुटी थी मृतक रौनाही थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का निवासी था पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है रौनाही थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर का रहने वाला सगीर 44 पुत्र मेहंदी हरीपुर जलालाबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री ओम एग्री में वेल्डिंग का काम करता था बुधवार की सुबह वह घर से फैक्ट्री काम के लिए गया था लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद कैंट पुलिस ने गुरुवार को लापता मजदूर के भाई अकील की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर फैक्ट्री का चप्पा चप्पा तलशवाया था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला जिसके चलते सामने स्थित फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगलवाया था फुटेज में सगीर सुबह फैक्ट्री में जाते तो दिखा लेकिन फिर वापस निकलते हुए नहीं दिखा था
फैक्ट्री की टंकी में मिली वेल्डर की लाश दो दिन से पुलिस और परिजन कर रहे थे तलाश
November 24, 2024
0
Tags