कटेहरी उपचुनाव को लेकर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने जनचौपाल लगाई गोसाईगंज विधानसभा से जुड़े कटेहरी विधानसभा के सीमावर्ती स्थानों पर इन जनचौपाल का आयोजन किया गया था हैदरगंज मया तारुन व नंसा में आयोजित जन चौपाल के दौरान उन्होंने कटेहरी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बीच प्रचार करने की अपील की पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को केंद्र व प्रदेश सरकार ने जमीनी स्तर पर सार्थक किया है आज सरकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है यूपी में भय मुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है सरकार के प्रयासों की वजह से निवेशकों की पसंद उत्तर प्रदेश बनता जा रहा है विपक्ष के पास गुमराह करने की राजनीति के अलावा कुछ नहीं बचा है लेकिन जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है उपचुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है मौके पर महेंद्र मिश्रा मणीन्द्र शुक्ला मन्नू पतिराज वर्मा अवधेश सिंह विश्वनाथ तिवारी नन्द किशोर गिरी बल्लू तिवारी वरुण तिवारी वाच्चाराम वर्मा देव नारायण तिवारी विपिन वर्मा जिलेश निषाद शिव कुमार निषाद रवि गिरी साधू तिवारी अविनाश निषाद शिव वचन गिरी प्रमोद गिरी पुत्तुल तिवारी विनय उपाध्याय दिनेश उपाध्याय दिनेश वर्मा भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे
निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है उत्तरप्रदेश खब्बू तिवारी
November 08, 2024
0
Tags