Type Here to Get Search Results !

फंदे से लटकी मिली महिला सुबह झाड़ियों में मिली लाश पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही


बाबा बाजार अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में एक 70 वर्षीय महिला का शव कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में फंदे से लटका मिला ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शिनाख्त कराई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया मृतका की पहचान बाराबंकी निवासी श्याम कला के रूप में हुई पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मिला शव शनिवार को मीरमऊ गांव के पश्चिम स्थित कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका देखा सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची शव को नीचे उतारकर महिला की पहचान कराई गई डेढ़ महीने से नतिन के घर रह रही थी महिला थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मृतका श्याम कला बाराबंकी जिले के चीर टिकट नगर की रहने वाली थीं वे पिछले डेढ़ महीने से बनमऊ गांव में अपनी नतिन के घर रह रही थीं परिजनों के अनुसार वह मायके जाने की बात कहकर निकली थीं मौत पर सवाल और चर्चाएं महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं ग्रामीणों का कहना है कि जब महिला मायके जाने के लिए निकली थीं तो कब्रिस्तान के पास कैसे पहुंच गईं और उन्होंने फंदे से लटकने जैसा कदम क्यों उठाया कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कहीं यह आत्महत्या के पीछे कोई साजिश तो नहीं पुलिस की जांच जारी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है थाना इंचार्ज का कहना है कि अभी महिला के परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा ग्रामीणों में दहशत इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.