Type Here to Get Search Results !

अयोध्या के ऋषभ का उत्तराखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या
BCCI द्वारा भारत में आयोजित की जाने वाली अंदर 19 आयु वर्ग की  कूच विहार ट्रॉफी खेलने के लिए उत्तराखंड राज्य की अंडर 19 टीम में अयोध्या के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ दुबे चयनित किए गए हैं ग्राम शाहनेवाजपुर माझा के पूर्व प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र दुबे उर्फ मिंटू दुबे के बेटे ऋषभ दुबे उर्फ हैप्पी के उत्तराखंड अंडर 19 टीम में चयन होने पर जिले भर के खेल प्रेमियों के साथ ही कई संगठनों ने खुशी जताई है फैजाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमैर खान ने बताया कि ऋषभ दुबे बॉलिंग के साथ साथ मध्य क्रम के अच्छे बल्लेबाज हैं और इनका चयन उत्तराखंड अंदर 19 टीम में बॉलर के रूप में हुआ है वह अपना पहला मैच हल्द्वानी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.