Type Here to Get Search Results !

विश्व दिव्यांग दिवस समारोह का हुआ आयोजन


रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या
मुस्कान पुनर्वास केंद्र कनीगंज अयोध्या में विश्व दिव्यांग दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बच्चों ने ना सुनते और ना बोलते हुए भी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत देशभक्ति गीत पर आधारित नृत्य स्वागत गीत पर नृत्य नृत्य नाटिका जनसंख्या पर माइम द्रोपदी का चीर हरण पर माइम फैंसी ड्रेस सोलो डांस आदि अनेको कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित दर्शकों एवं मुख्य अतिथि को आश्चर्यचकित कर दिया पोलियो ग्रस्त छात्रा वंदना एवं रेखा का नृत्य भी सराहा गया उक्त अवसर पर संस्था की निदेशक डॉक्टर रानी अवस्थी ने बताया कि मुस्कान पुनर्वास केंद्र कनीगंज अयोध्या में मूक बधिर व अस्थि विकलांग बच्चों को 12 कक्षा तक पढ़ाकर नौकरी दिलवाई जाती है अब तक लगभग 15000 दिव्यांगों को संस्था द्वारा पुनर्वासित किया जा चुका है बच्चे सरकारी वह गैर सरकारी दोनों प्रकार की नौकरी करते हैं सरकारी में रेलवे बैंक हॉस्पिटल स्कूल आदि में नौकरी करते हैं तो गैर सरकारी में अमेजन फ्लिपकार्ट होटल बिग बॉस्केट आदि में नौकरी कर रहे हैं इस हेतु बच्चों को स्पीच थेरेपी एवं कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है नौकरी के पश्चात बच्चों का विवाह भी किया जाता है मानसिक मन्दित बच्चों को भी व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है इस प्रकार मुस्कान संस्था दिव्यांगों को समाज में पुनर्वासित करने का कार्य कर रही है संस्था का उद्देश्य दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरना है इस हेतु दूर से आने वाले बच्चों के लिए संस्था में छात्रावास की भी सुविधा है तथा स्थानीय बच्चे पैदल एवं आटो से आते हैं मुस्कान पुनर्वास केंद्र के बच्चे विभिन्न मंचों पर भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहते हैं जैसे फैजाबाद महोत्सव रामायण मेला रामोत्सव नमामि गंगे तथा गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और पुरस्कार प्राप्त करते हैं इस प्रकार इस शांत दुनिया के दिव्यांग बच्चे जिन्होंने जन्म से लेकर आज तक कोई आवाज नहीं सुनी आप सभी का मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा सम्माननीय अतिथियों एवं दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत कर रहे हैं बच्चों ने खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया जिसका पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन संगीता यादव ने किया उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि  के रूप में बोलते हुए एसडीएम फैजाबाद आदरणीय अंशिका दीक्षित ने कहा कि मैं आज अपने को सौभाग्यशाली मानती हूं कि आज इन दिव्यांग बच्चों के बीच में हूं इन बच्चों ने अपने कार्यक्रम से मुझे भाव विभोर कर दिया और सोचने को मजबूर कर दिया कि हम अपनी छोटी सी परेशानी को भी लेकर इतना परेशान हो जाते हैं और यह बच्चे अपनी कमी के बावजूद अपनी प्रतिभा से समाज को अलंकृत कर रहे हैं निश्चय ही मुस्कान पुनर्वास केंद्र का या प्रयास सराहनीय है समाजसेवि उर्मिला सिंह ने कहा की रानी दीदी को हम बहुत समय से इन बच्चों के लिए काम करते हुए देख रहे हैं ये हम सब के लिए एक प्रेरणास्रोत है लोग अपने एक बच्चे को संभाल नहीं पाते और दीदी प्रतिदिन सैकड़ो बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी ने कहा कि हम इन बच्चों के बीच आकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं हम जब भी जरूरत होगी इनके लिए खड़े रहेंगे आपके द्वारा सभी बच्चों के लिए जलपान भी कराया गया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मंजूषा पांडे ने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि यहां के प्रशिक्षण के पश्चात मानसिक रूप से कमजोर बच्चे भी कार्यक्रम कर रहे हैं जबकि हम डॉक्टर लोग भी सीपी बच्चों को मानते हैं कि इन बच्चों को बहुत देखभाल की जरूरत होती है निश्चित ही डॉक्टर रानी अवस्थी के निर्देशन में संस्था अच्छा काम कर रही है शीघ्र ही बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु हम एक डॉक्टर कैंप लगाएंगे कार्यक्रम का समापन करते हुए संस्था के प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी ने उपस्थित जन समूह को अपना आभार प्रकट किया और कहा कि जिन अस्थि दिव्यांग तथा लो विजन एक नेत्र से जिन्हें नहीं दिखता है या जो सुन बोल नहीं सकते हैं ऐसे 18 वर्ष से 35 वर्ष तक यदि कोई दिव्यांग युवा है तो तत्काल अपना सीवी 9336865708 या 983963 2216 पर भेज दें उसका साक्षात्कार 6 एवं 7 तारीख को दिसंबर में ही करवाकर 20000 प्रतिमाह की नौकरी मुस्कान पुनर्वास केंद्र कनीगंज अयोध्या द्वारा दिलवा दी जाएगी विलंब से आने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे उक्त अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर से पार्थ अग्रवाल नितेश रस्तोगी संजीव सोनी अवध कमेंट वीक के संपादक शिवकुमार मिश्र मिशन मोदी अगेन के जिला अध्यक्ष राजकुमार जी आरोही एक उड़ान की पल्लवी वर्मा पूर्व पार्षद सीताकुंड वार्ड मीरा जायसवाल तथा अभिभावक गण तथा अनेको समाजसेवी एवं भूत पूर्व बच्चे उपस्थित थे इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्था लखनऊ का भी सहयोग रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.