Type Here to Get Search Results !

प्रांतीय आर्य महा सम्मेलन जींद मे संपन्न





प्रेस नोट  सत  समाचार ब्यूरो चीफ  लाजपत राय सिंगला कैथल स्वामी दयानंद पार्क जींद में महान समाज सुधारक ओर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती तथा अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल व स्वामी स्वामी श्रद्धानंद की स्मृति में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुवा महासम्मेलन की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की जबकि संयोजन प्रांतीय नशाबंदी परिषद हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश ने किया आर्य समाज के सर्वोच्च संगठन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में आर्य समाज व ऋषि दयानंद के सिपाहियों के सर्वाधिक योगदान रहा है गुरु विरजानंद स्वामी श्रद्धानंद लाला लाजपत राय चाचा अजीतसिंह शहीदे आजम भगत सिंह रामप्रसाद बिस्मिल जैसे सैकड़ों क्रांतिकारियों की प्रेरणा से लाखों लोगों ने अपने आप को आजादी की बलिवेदी पर आपको आहूत कर दिया उसी का परिणाम है कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है
सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश  ने केंद्र सरकार से देश में पूर्ण नशाबंदी लागू करने की मांग की उन्होंने प्रधानमन्त्री से नशाबंदी की राष्ट्रीय निति बनाने की भी बात कही स्वामी जी ने कहा कि जब गुजरात व बिहार में शराब बंद हो सकती है तो पुरे देश में क्यों नही आर्य समाज द्वारा संचालित बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम आर्या ने कहा की बेटियां नारे बदलने से नही मानसिकता बदलने से बचेंगी आज बेटियों के नाम पर विभिन्न नारे बोले जा रहें हैं लेकिन उसके बावजूद भी लड़कियों के प्रति विकृत मानसिकता कम नही हुई आज भी लड़की को दूसरे दर्जे का माना जाता है आज भी छेड़छाड़ की घटना दहेज उत्पीड़न आदि घटना आम बात है बेटी बचाओ अभियानकी राष्ट्रीय संयोजक बहन प्रवेश आर्या ने कहा कि हमारा प्रयास केवल लिंगानुपात के आंकड़े सुधारना नहीं बल्कि लड़कियों के प्रति मानसिकता व व्यवहार को बदलना है उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान विद्यायक स्वामी ओमवेश ने ने कहा कि नशा समाज पर कलंक है इसके विरुद्ध आर्य समाज की मुहिम महत्वपूर्ण है  सरकार को आर्य समाज का साथ देना चाहिए कार्यक्रम के संयोजक नशा बंदी संघर्ष समिति के प्रधान स्वामी रामवेश ने कहा कि हरियाण में जिला स्तर पर शराब बंदी समिति  भी बनाई जाएँगी जो लोगों को जागरूक करने का अभियान तेज करेंगी तथा गावँ में ठेके ना खोलने के लिए जागरूक करेंगे प्रस्ताव पास करवाकर व हस्ताक्षर करवाकर सरकार के पास भेजेंगे
हैदराबाद से पहुचे मुख्य अतिथि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रो विट्ठल राव आर्य ने कहा कि आज राजनीती में नैतिक मूल्य खत्म होते जा रहे हैं जिनको दोबारा स्थापित करना है देश को परिवर्तित करने का सबसे सबल माध्यम राजनीती है यदि वो सिद्धान्तों व आदर्शों की राजनीती हो तो उन्होंने कहा कि आर्य समाज प्रारम्भ से ही देश का एक सजग प्रहरी रहा है इंडस स्कूल के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि आर्य समाज देश मे जागरूकता का निरन्तर अभियान चला रहा है जिसमें वो हमेशा सहयोग करेंगे लोकशक्ति मंच हरियाणा के प्रधान धर्मबीर सरपंच ने कहा कि समाज में सबसे ज्यादा जरुरत आज युवाओं के निर्माण की है लेकिन दुर्भाग्य है कि कोई भी राजनैतिक व सामाजिक दल इस ओर प्रयास नही कर रहा रणधीर रेढू ऐडवोकेट ने कहा कि आर्य समाज ने युवाओं के निर्माण की पहल की हुई है जिसमे सभी को सहयोग करना चाहिए इस सम्मलेन में बिजनौर के कुलदीप आर्य उचाना के सुनील शास्त्री ने भजन प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन जगफुल ढिल्लो ने किया  इस अवसर पर इंद्रजीत आर्य समाजसेवी लाजपत राय  सिंगला कैथल मा देवेन्द्र सहारन करणसिंह आर्य सज्जन राठी देवेंद्र महिपाल ढिल्लो सूरजमल सिंह आर्य सत्यवीर आर्य कैथल अशोक वर्मा सिरसा रामपाल महेंद्रगढ़ केवल आर्य रघुबीर बुरा जगबीर पांचाल बिजेंद्र आर्य रामनिवास बुरा सुरेश शर्मा आदि ने अपने विचार रखे
इनका हुवा सम्मान जिन में कैथल से प्रमुख समाजसेवी लाजपत राय सिंगला जी प्रांतीय आर्य सम्मेलन के अवसर पर आर्य समाज की ओर से आर्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया जिनमें सतपाल कुंडू सूरतसिंह एम रामधारी खटकड़ दयानन्द अहिरका देवेंद्र पांचाल बिजेंद्र घोघड़ियां सूबे सिंह खोखरी सतपाल जाजवान सुदेश कुमारी मुख्य रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.