सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने बांटो और राज करो की निति अपनाई थी भाजपा भी उसी नीति को अपना कर पूरे देश में नफरत का माहौल पैदा कर रही है कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों के एजेंडे पर काम कर रही है
आज सोहावल स्थित टोल प्लाजा पर बीकापुर विस से सपा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान गब्बर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष वह आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आ रहे थे श्यामलाल पाल ने कहा कि जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प व माला भेंट कर स्वागत किया लंबे समय से सपा से जुड़े अरकुना बूथ प्रभारी प्रेम प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया इस मौके पर सपा ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद कृष्ण कुमार पटेल अजय कुमार वर्मा राजेश यादव जगजीवन पटेल अशोक यादव संतोष शर्मा अबरार खान दिनेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे