Type Here to Get Search Results !

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकदही के समीप शुक्रवार को सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल

इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में दो की मृत्यु हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया मृतकों में एक की पहचान खलीलाबाद के बरदहिया बाजार निवासी 21 वर्षीया संदीप कुमार पुत्र श्याम विहारी दूसरे मृतक की पहचान देवरिया गंगा निवासी 21 वर्षीय सूरज गौड़ पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में हुई जबकि घायल की पहचान गंगा देवरिया निवासी 22 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र राज बहादुर के रूप में हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार निवासी संदीप कुमार शुक्रवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से देवरिया गंगा गांव निवासी अपने मित्र सूरज गौड़ तथा इसी गांव के सौरभ सिंह के साथ उनके उनके गांव देवरिया गंगा जा रहा था

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.