Type Here to Get Search Results !

असोथर थाना क्षेत्र के गांव मनावां स्थित मोटे महादेव आश्रम में दो दिवसीय भंडारा






असोथर फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले के असोथर थाना  क्षेत्र के गांव मनावां के मोटे महादेव आश्रम में चल रहे दो दिवसीय भंडारा में कन्याओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया रामचरित मानस के अखंड पाठ और रामलीला का मंचन देख कर दर्शक अध्यात्म में सराबोर रहे हसवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनावां में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मोटे महादेव आश्रम में अखंड रामायण का संपूर्ण पाठ और दो दिवसीय भंडारा सहित रामलीला का आयोजन किया गया है विगत कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है इस वर्ष भी भव्य आयोजन  किया गया है यह आयोजन गांव के संपूर्ण नागरिकों के सहयोग से होता है तिवारी भट्ठा के नजदीक स्थित मोटे महादेव आश्रम में कार्यक्रम जारी है राजू तिवारी सहित पूरी कमेटी श्रृद्धा के साथ लगी है दो दिवसीय भंडारा में सब से पहले क्वांरी कन्याओं का पूजन करके प्रसाद ग्रहण कराया गयाऔर दक्षिणा दी गई साधु संत और ग्रामीणो ने प्रसाद ग्रहण किया दूसरे दिन भी भंडारा जारी रह  आयोजक राजू तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्र को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया है बड़ी संख्या में आसपास गांवों के नागरिकों ने प्रतिभाग किया और प्रसाद ग्रहण किया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.