Type Here to Get Search Results !

जवाहर नवोदय विद्यालय में अग्निशमन कार्यक्रम की मॉक ड्रिल



दिनांक 28 03 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय में अग्निशमन कार्यक्रम  का प्रदर्शन किया गया जिसकी  शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुचिता गुप्ता द्वारा अधिकारियों  को पुष्पगुच्छ देकर की गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यालय प्रांगण में सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, बचाव के उपाय और आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया आग लगने के सामान्य कारण और उन्हें रोकने के उपाय
विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का परिचय और उनका उपयोग
आग लगने पर बचाव एवं निकासी प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने वाले हेल्पलाइन नंबर कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन दल ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया जिसमें आग बुझाने की विधियाँ अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग तथा आग लगने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की तकनीकें शामिल थीं यह कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद और लाभकारी रहा। उपस्थित लोगों ने आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों को समझा और उनमें आत्मरक्षा कौशल विकसित हुआ निसंदेह ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.