Type Here to Get Search Results !

भाजपाइयों ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर चलाया प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 13 अप्रैल 2025 भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में महानगर के सभी मंडलों में भाजपा द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा की सफाई का अभियान कार्यकर्ताओं संग सम्पन्न किया गया इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा महानगर अध्यक्ष आदरणीय मयंक गोयल जी के कुशल नेतृत्व में राजनगर मंडल में बाबा साहेब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया यह अभियान संजय नगर फ्लाईओवर के निकट स्थित बुद्ध विहार मंदिर में संचालित हुआ जहाँ बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई की गई जिससे 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमा पूर्ण रूप से सम्पन्न किया जा सके इसके अतिरिक्त महानगर के सभी मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों एवं शक्ति केंद्रों में भी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य  इसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पित भाव से किया गया राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी की अगुवाई में चले स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी अजीत निगम वशिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा पूर्व मंडल संयोजक ओम दत्त कौशिक कार्यक्रम संयोजक विजय कोरी किरण चौधरी परमेंद्र त्रिपाठी हरीश राजौरी संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे इस जनहितकारी अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था बल्कि बाबा साहेब डॉ अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना भी था
प्रदीप चौधरी
महानगर मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.