बेगम बाजार हैदराबाद में जीव दया मित्र मण्डल द्वारा वैशाख की अमावस्यों के अवसर पर एक विशेष छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सीताराम पेर हनुमान मंदिर के पास छाछ का वितरण किया गया मण्डल की अध्यक्षा सरस्वती बाई राठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडक और राहत प्रदान करना है उन्होंने बताया कि मण्डल द्वारा इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज के लोगों को मदद और सहयोग किया जा सके कार्यक्रम में कई सदस्य उपस्थित थे जिनमें प्रेमा बाई शर्मा पुष्पाबाई वर्मा कान्ता बाई काकडा अनिल शर्मा सुनील शर्मा शीतल शर्मा अनिता शर्मा विजेन्द्र सोनम दिव्या बोड़ा विप्लव रोड़ा गोवर्धन राठी राजकिरण नावंदर सपना चितलांगी और प्रदीप नावंदर शामिल थे सरस्वती बाई राठी ने सभी सदस्यों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के लिए आगे भी सहयोग और समर्थन की अपेक्षा है
बेगम बाजार में जीव दया मित्र मण्डल द्वारा छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित
April 27, 2025
0