Type Here to Get Search Results !

बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो चार जख्मी



जमशेदपुर जमशेदपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है यह हादसा आज यानी शनिवार को घाटशिला धालभूमगढ़ NH पर हुआ है जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग बेतरह जख्मी हो गए है यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब जमशेदपुर के घोड़ाबांदा से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो संख्या जेएच 05डीयू1907 अचानक बेकाबू होकर पलट गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने धालभूमगढ़ के सेवा ही धर्म संस्था के सदस्यों से संपर्क कर जल्द एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की सेवा ही धर्म संस्था के सदस्य गुलशन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मियों को एंबुलेंस के माध्यम से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है डॉक्टरों ने बताया कि जख्मियों की स्थिति गंभीर है लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो सकता है मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाबांदा से मिदनापुर जा रहे सभी चार लोग स्कॉर्पियो में सवार थे दुर्घटना के समय NH पर एक बाइक अचानक सामने आ गई जिसे बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और पलट गई इस कारण वाहन पर सवार सभी लोग जख्मी हो गए पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.