समाजवादी पार्टी की नेता नेहा यादव ने दैनिक जागरण अखबार के खिलाफ तीखा विरोध जताया है एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल कर सन्देश दिया दैनिक जागरण पेपर को लेकर जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया नेहा यादव ने सुबह सुबह पेपर वाले से दैनिक जागरण अखबार लिया और उसे जमीन पर फेंकते हुए यह आरोप लगाया कि यह अखबार हिंसा और नफरत फैलाने का काम करता है सपा नेता नेहा यादव मे कहा दैनिक जागरण अख़बार को अब कभी जीवन मे नहीं पड़ना नफरती और हिंसक अख़बार को
उन्होंने पेपर वाले से यह भी कहा कि वह दूसरा अखबार लाए क्योंकि दैनिक जागरण समाज में केवल नफरत और हिंसा को बढ़ावा दे रहा है इस घटनाक्रम के बाद से राजनीति और सोशल मीडिया पर भारी हलचल मच गई है नेहा यादव के इस कड़े विरोध के बाद सपा नेताओं और पार्टी समर्थकों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय जाहिर की है जबकि विपक्षी दलों ने इसे एक और राजनीतिक खेल का हिस्सा बताया है सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई है जहां लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कुछ लोग नेहा यादव के इस कदम को सही मानते हुए अखबार के द्वारा फैलाए जा रहे नफरत को नकारात्मक रूप से देख रहे हैं जबकि कई अन्य लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन मानते हैं यह घटना अब राजनीतिक मैदान में एक नया मोड़ ले चुकी है जहां सभी पार्टियां अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं अब यह देखना होगा कि इस मुद्दे पर किस तरह का राजनीतिक संदेश मिलता है और क्या यह विवाद अखबार और राजनीतिक दलों के बीच और भी गहरा होता है