Type Here to Get Search Results !

क्रिकेट की बाल लगने से छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत



संतोष मिश्रा ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के कोरोराघोपुर गांव में क्रिकेट खेलते समय घायल हुए 13 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान छठवें दिन शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में मौत हो गई मृतक किशोर कक्षा आठ का छात्र बताया बताया जाता है परिजन शव लेकर शनिवार सुबह जब घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया गया कि कोरोराघवपुर मजरे गोसाई का पुरवा गांव निवासी शनि पुत्र रामनयन पिछले रविवार को पड़ोसी गांव बोझवा के कुछ बच्चों के साथ अपने घर के पूरब 200 मीटर दूर गेहूं की मड़ाई से खाली हुए खेत में क्रिकेट मैच खेल रहा था आरोप है कि इसी दौरान खेलते समय गांव निवासी रोहित यादव द्वारा फेंकी गई गेंद उसके सिर की कनपटी पर लग गई जिससे वह खेत में गिर कर अचेतावस्था में हो गया साथ में क्रिकेट खेल रहे अन्य बच्चे भाग खड़े हुए मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाकर भर्ती कराया गया लेकिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए उपचार के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई मृतक के पिता ने गेद फेकने वाले रोहित यादव के विरुद्ध हैदरगंज थाने में तहरीर दी गई है हैदरगंज थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.